मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

यहां देखें Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: Ranchi में कौन आगे? पाकुड़ में किसने मारी बाजी — पूरी लिस्ट पढ़ें

झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी Ranchi नगर निगम की मेयर रेस पर पूरे राज्य की नजर टिकी है, जहां शुरुआती रुझानों में रोशनी खलखो आगे चल रही हैं

फ़रवरी 27, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Jharkhand Election Results 2026 Live: Who is leading in Ranchi? Who won in Pakur? Read the full list.

Jharkhand Election Results 2026 Live: Who is leading in Ranchi? Who won in Pakur? Read the full list.

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:  झारखंड के 48 नगर निकायों में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राजधानी Ranchi नगर निगम की मेयर रेस पर पूरे राज्य की नजर टिकी है, जहां शुरुआती रुझानों में रोशनी खलखो आगे चल रही हैं। वहीं Pakur नगर परिषद में भाजपा की बागी प्रत्याशी शबरी पाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

Table of Contents

Toggle
    •  रांची मेयर रेस: रोशनी खलखो आगे
  • Ranchi Municipal Corporation में इन वार्डों के पार्षद निर्वाचित
    •  पाकुड़ में शबरी पाल की निर्णायक जीत
    •  जुगसलाई और सरायकेला में कांटे की टक्कर
    •  काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा
    • राज्यभर में किसकी बनेगी सरकार?
  •  Disclaimer

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 48 नगर निकायों में कुल 63.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। महापौर/अध्यक्ष के गुलाबी बैलेट और वार्ड पार्षद के सफेद बैलेट पेपर की अलग-अलग गिनती की जा रही है।

 रांची मेयर रेस: रोशनी खलखो आगे

राजधानी Ranchi नगर निगम में पहले राउंड की गिनती के बाद मेयर पद पर रोशनी खलखो 805 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी प्रतिद्वंदी रमा खलखो को अब तक 390 वोट मिले हैं।

रांची नगर निगम के 53 वार्डों की मतगणना चरणबद्ध तरीके से हो रही है। शुरुआती ट्रेंड से मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है और अंतिम नतीजों का इंतजार बढ़ गया है।

Ranchi Municipal Corporation में इन वार्डों के पार्षद निर्वाचित

Ranchi नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के बाद कई वार्डों में पार्षद पद के नतीजे स्पष्ट हो चुके हैं। घोषित परिणामों के अनुसार निम्नलिखित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्ड से जीत दर्ज की है:

  • वार्ड 1 – नकुल तिर्की

  • वार्ड 2 – सविता कच्छप

  • वार्ड 7 – मीनू देवी

  • वार्ड 19 – गीता कुमारी

  • वार्ड 20 – सुनील यादव

  • वार्ड 25 – सुषमा राज

  • वार्ड 26 – प्रदीप कुमार

  • वार्ड 31 – नीरज कुमार

  • वार्ड 37 – परमेश्वर सिंह

  • वार्ड 38 – अवधेश ठाकुर

  • वार्ड 48 – अमित मिंज

  • वार्ड 49 – जमीला खातून

इन वार्डों में जीत के साथ ही नए पार्षदों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। कई जगहों पर समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया, जबकि अन्य वार्डों के परिणामों पर अब भी नजर बनी हुई है।

नगर निगम के बाकी वार्डों के नतीजे आने के साथ ही यह तस्वीर और साफ होगी कि बोर्ड की संरचना कैसी रहने वाली है और मेयर पद की दौड़ में किसे मजबूती मिलेगी।

 पाकुड़ में शबरी पाल की निर्णायक जीत

Pakur नगर परिषद अध्यक्ष पद पर शबरी पाल ने 2353 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी शेख सलीना सुल्ताना को हराया।

प्रमुख उम्मीदवारों को मिले वोट:

  • शबरी पाल – 7816
  • शेख सलीना सुल्ताना – 5463
  • सम्पा साहा – 3730

कुल वोटिंग: 24,627
वैध वोट: 22,834
रद्द मतपत्र: 1,793

यह परिणाम स्थानीय राजनीति में बड़ा संदेश माना जा रहा है।

 जुगसलाई और सरायकेला में कांटे की टक्कर

Jugsalai नगर परिषद अध्यक्ष पद पर नौशीन खान पहले राउंड में 500 वोट से आगे चल रही हैं।

वहीं Saraikela नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार चौधरी 817 वोट के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित चौधरी को 668 वोट मिले हैं।

 अन्य जिलों से ताजा अपडेट

  • Hazaribagh: यहां कम राउंड की गिनती होने के कारण परिणाम जल्दी आने की संभावना।
  • Dhanbad: 9 राउंड की काउंटिंग के चलते अंतिम नतीजों में देरी संभव।
  • Godda: कई वार्डों के परिणाम घोषित।
  • Jamtara: वार्ड 3 से उत्तम रवानी विजयी।
  • Chatra: वार्ड 7 से पूनम कुमारी ने जीत दर्ज की।
  • Latehar: वार्ड 5 से शब्बू प्रवीण 364 वोट से जीतीं।
  • Madhupur: वार्ड 5 से अताउल्ला खान विजयी।

 काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा

सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकृत अभिकर्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति है। सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना देर शाम तक जारी रह सकती है।

राज्यभर में किसकी बनेगी सरकार?

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। राजधानी रांची की मेयर रेस सबसे ज्यादा चर्चा में है, जबकि पाकुड़ का परिणाम राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

शाम तक कई और बड़े शहरों की तस्वीर साफ होने की संभावना है।

 Disclaimer

मतगणना की प्रक्रिया लगातार जारी है। ऊपर दिए गए आंकड़े शुरुआती रुझानों और उपलब्ध अपडेट पर आधारित हैं। वोटों की गिनती अभी चल रही है, इसलिए आंकड़ों में बदलाव संभव है। अंतिम और सटीक परिणाम राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होंगे।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

रांची का जगन्नाथ मंदिर पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मंदिर
झारखंड Jharkhand News

रांची जगन्नाथ मंदिर  की वास्तुकला का अनोखा रहस्य – पहाड़ी पर बसा वो मंदिर जो पुरी की याद दिलाता है

जुलाई 20, 2026
Sonam Wangchuk's fast continues into the 23rd day; he has announced he will persist with the hunger strike, deeply upset by the action taken against the youth.
Breaking News

Sonam Wangchuk का अनशन 23वें दिन भी जारी, युवाओं पर कार्रवाई से आहत होकर भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान

जुलाई 20, 2026
Allegations of irregularities in the JPSC Preliminary Exam; BJP Yuva Morcha to lay siege to the JPSC office on July 22.
झारखंड Jharkhand News

JPSC PT परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप, 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव

जुलाई 20, 2026
Next Post
Arvind Kejriwal became emotional after the decision on the excise policy scam

Arvind kejriwal एक्साइज पॉलिसी स्कैम का फैसला आने से भावुक हुए

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: उदयपुर में रॉयल अंदाज में हुई शादी!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Hemant Soren का बड़ा निर्देश: एक महीने में तैयार होगा झारखंड के वनों का डिजिटल रिकॉर्ड

Hemant Soren का बड़ा निर्देश: एक महीने में तैयार होगा झारखंड के वनों का डिजिटल रिकॉर्ड

जुलाई 20, 2026

रांची जगन्नाथ मंदिर  की वास्तुकला का अनोखा रहस्य – पहाड़ी पर बसा वो मंदिर जो पुरी की याद दिलाता है

Sonam Wangchuk का अनशन 23वें दिन भी जारी, युवाओं पर कार्रवाई से आहत होकर भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान

JPSC PT परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप, 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव

Congress ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 15 दिन का समय बढ़ाने की मांग की, बोर्ड-निगमों में नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू

Ranchi में SFI-DYFI का विरोध प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra