Jharkhand : क्या आप भी रील्स बनाने के शौकीन हैं और झारखंड से है, तो अब आपको रील्स बनाने के लिए हेमंत सरकार पैसे देगी. सुंदर-सुंदर वादियों और प्रकृति के बीच जाकर अगर आपको भी रील्स बनाना पसंद है तो फिर आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. हेमंत सरकार अब ‘इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025’ की शुरुआत करने वाली है.
10 लाख तक देगी सरकार
झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रील्स बनाने वालों को सरकार की तरफ से पैसे दिए जाएंगे. बस इसके लिए आपको झारखंड की हरियाली, बादलों से घिरे पहाड़ों और यहां के फेमस पर्यटन स्थलों पर जाकर रील्स बनानी होगी और सरकार आपको 10 लाख रुपए तक देगी.
Read More: धनबाद में उपायुक्त व एसएसपी ने बाइक से किया फ्लैग मार्च, पूजा पंडालों का लिया जायजा
इन आधार पर दिया जाएगा पुरस्कार
‘इन्फ्लुएंसर इंगेजमेंट प्रोग्राम 2025’ के तहत चयनित इन्फ्लुएंसर्स को 3 लाख से 10 लाख रुपये तक का आर्थिक मानदेय दिया जाएगा। यह योजना नैनो, माइक्रो, मैक्रो और मेगा कैटेगरी के इन्फ्लुएंसर्स को उनके कंटेंट की गुणवत्ता, पोस्ट पर प्राप्त व्यूज और लाइक्स के आधार पर पुरस्कृत करेगी। इस तरह झारखंड सरकार न केवल क्रिएटर्स को प्रोत्साहित कर रही है बल्कि डिजिटल माध्यमों से पर्यटन को नई पहचान भी दे रही है।
पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
दरअसल, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड की हेमंत सरकार ने एक नई योजना की शुरुआत की है. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के रील्स के जरिए झारखंड के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने की अनोखी पहल की जा रही है. इसके लिए सरकार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी देगी.












