Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डॉ. इरफान अंसारी ने डोरंडा, रांची निवासी कैंसर पीड़ित मोहम्मद अजीज को ₹50,000 की तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके संपूर्ण इलाज के लिए ₹15 लाख की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे उनका इलाज पूरी तरह निशुल्क कराया जाएगा।
डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि इस कठिन समय में अजीज और उनके परिवार की मदद कर उन्हें आत्मिक संतोष मिला है। उन्होंने कहा, “झारखंड सरकार हर ज़रूरतमंद तक पहुँचेगी और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था करेगी। यह हमारी नैतिक और सामाजिक ज़िम्मेदारी है।”
read more- पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था अमन साहु गैंग, मयंक सिंह का बड़ा खुलासा
डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गरीबों और बीमारों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं और उनके निर्णय आमजन के लिए राहत का कारण बन रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि, “एक छोटी सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है — यह मैं प्रतिदिन देख और अनुभव कर रहा हूँ।”
read more- बिहार में हर महिला के खाते में आएंगे ₹10,000– जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा!













