Jharkhand News: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने वह निर्णय मंजूर कराया, जिसका इंतजार सहिया, सहिया साथी, प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) और राज्य प्रशिक्षक दल (STT) के हजारों कर्मियों को लंबे समय से था। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत बड़ी मात्रा में अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर दी है, जिससे जमीनी स्तर पर काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।
डॉ. अंसारी ने कहा कि सहिया और प्रशिक्षक दल स्वास्थ्य सेवाओं की वह मजबूत कड़ी हैं जिनकी मेहनत से इलाज और जागरूकता गांव-गांव तक पहुँचती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सम्मान और उचित मानदेय उनका अधिकार है, और उन्हें सक्षम बनाना सरकार की जिम्मेदारी। उन्होंने सहिया बहनों से यह भी अपील की कि वे मरीजों को समय पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने में मदद करें और अनावश्यक रूप से प्राइवेट अस्पतालों में रेफर न करें, क्योंकि जनता उन्हीं पर भरोसा करती है।
Read more- Big Breaking: झरिया में दिनदहाड़े युवक को खोपड़ी में मारी गोली, इलाके में दहशत
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस निर्णय से विभाग पर अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा, लेकिन सहीया बहनों और फील्ड कर्मियों के हित में यह कदम बेहद जरूरी था। केंद्र सरकार की उदासीनता के बावजूद राज्य सरकार जनहित में अपने संसाधनों से सहयोग जारी रखेगी।
नया मानदेय- क्या था पहले और अब कितना मिलेगा?
1. सहिया
- ग्रामीण: 39,964 | शहरी: 3,000
- पहले मानदेय (NHM): ₹2000/माह
- अब राज्य सरकार का अतिरिक्त सहयोग: ₹2000/माह
- कुल व्यय: ₹10311.36 लाख
सहिया का मानदेय अब दोगुना।
2. सहिया साथी
- ग्रामीण: 2295 | शहरी: 125
- पहले: ₹375/माह (अधिकतम 24 दिन)
- अब: ₹50 प्रति दिन
- कुल व्यय: ₹348.42 लाख
दैनिक आय में बड़ा सुधार।
3. प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT)
- ग्रामीण: 388 | शहरी: 44 | FP: 194 | RKSK: 73
- पहले: ₹650/माह (अधिकतम 24 दिन)
- अब: ₹80 प्रति दिन
- कुल व्यय: ₹161.05 लाख
फील्डवर्क को वास्तविक मूल्य मिला।
4. राज्य प्रशिक्षक दल (STT)
- कुल: 48
- पहले: ₹850/माह
- अब: ₹100 प्रति दिन
- कुल व्यय: ₹13.82 लाख
प्रशिक्षण व्यवस्था को सीधी मजबूती।
कुल अतिरिक्त व्यय: ₹10834.65 लाख











