Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड हाईकोर्ट सख्त: निकाय चुनाव नहीं कराने पर मुख्य सचिव समेत चार अफसरों पर अवमानना नोटिस

 झारखंड में लंबे समय से लंबित शहरी निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने आदेश के बावजूद चुनाव न कराने पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, तत्कालीन नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, गृह सचिव वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेश कुमार को अवमानना नोटिस जारी किया है।

September 11, 2025
in Breaking News, झारखंड
A A
Jharkhand High Court strict: Contempt notice on four officers including Chief Secretary for not holding civic elections

Jharkhand High Court strict: Contempt notice on four officers including Chief Secretary for not holding civic elections

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड में लंबे समय से लंबित शहरी निकाय चुनाव को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। अदालत ने आदेश के बावजूद चुनाव न कराने पर मुख्य सचिव अलका तिवारी, तत्कालीन नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, गृह सचिव वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेश कुमार को अवमानना नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने कहा- आदेश का पालन न करना है अवमानना

जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कहा गया कि अदालत का आदेश पालन न करना सीधा-सीधा न्यायालय की अवमानना है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी और उस दिन चारों अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। अदालत ने साफ कर दिया है कि हाई कोर्ट रूल 393 के तहत अधिकारियों पर आरोप गठित किए जाएंगे।

बिना ट्रिपल टेस्ट के चुनाव कराने का था आदेश

मामला उस अवमानना याचिका से जुड़ा है, जिसे पूर्व पार्षद रोशनी खलखो ने दाखिल किया था। सरकार बार-बार “ट्रिपल टेस्ट” प्रक्रिया का हवाला देकर चुनाव टाल रही थी। लेकिन अदालत ने पहले ही 4 जनवरी 2024 को आदेश दिया था कि बिना ट्रिपल टेस्ट के भी शहरी निकाय चुनाव कराए जाएं। इसके बावजूद सरकार ने आदेश को लागू नहीं किया।

Related Post

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

March 6, 2026

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: सरकार कानून से खेल रही है

अदालत ने दस्तावेजों की जांच के बाद पाया कि सरकार और उसके अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश को न केवल मंत्री या कैबिनेट के समक्ष नहीं रखा, बल्कि अदालत को कई बार गुमराह भी किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि चुनाव जल्द होंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अदालत ने टिप्पणी की – “सरकार कानून के साथ खिलवाड़ कर रही है।”

अब 14 अक्टूबर को तय होगा अगला कदम

हाईकोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि 14 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई में अधिकारियों का क्या पक्ष सामने आता है और अदालत इस मामले में क्या कड़ा फैसला सुनाती है।

 

Related Posts

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी
झारखंड

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह
झारखंड

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Next Post
Dhanbad News: रंगदारी मामले में फहीम खान का भाई शेर खान जमानत पर रिहा

Dhanbad News: रंगदारी मामले में फहीम खान का भाई शेर खान जमानत पर रिहा

Chaitra Navratri 2025: On which vehicle is Mother coming this time and what is its big sign?

शारदीय नवरात्रि 2025: इस बार मां दुर्गा किस सवारी पर आ रही हैं और इसका क्या है बड़ा संकेत?"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फुरकान अंसारी का PM Modi पर हमला, बोले— भाजपा को मिलेंगी और कम सीटें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra