Jharkhand: झारखंड में छठ महापर्व के बाद एक और बड़ा आंदोलन होने के संकेत सामने आ रहे हैं, यह आंदोलन स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के खिलाफ होने वाला है। दरअसल, इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यभर के होमगार्ड आंदोलन करने वाले हैं, राज्य के होमगार्ड जवान मंत्री से नाराज हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में होमगार्ड जवानों के तैनाती की मांग
विरोध का कारण राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों को तैनात करने की मांग है। आरोप है कि मंत्री के स्तर से निजी सुरक्षा गार्डों को यह काम सौंपा गया है।
एसोसिएशन के महामंत्री राजीव तिवारी ने कहा कि होमगार्ड जवानों के साथ स्वास्थ्य मंत्री नाइंसाफी कर रहे हैं। झारखंड में काफी संख्या में प्रशिक्षित होमगार्ड जवान उपलब्ध हैं। इसके बाद भी रिम्स रांची समेत अन्य बड़े अस्पतालों में निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड को तैनात करने का कोई आचित्य नहीं बनता।
Read More: मशहूर अभिनेता असरानी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने की घोषणा
जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शन छठ पूजा के बाद संभावित है। इसको लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी घोषणा कर दी है, हालांकि प्रदर्शन के तिथियों पर मंथन चल रहा है।







