Sports: राजधानी रांची में होने वाली चौथी साउथ एशियन एथलेटिक्स फेडरेशन (SAAF) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है । यह भव्य आयोजन 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा।
6 दक्षिण एशियाई देश लेंगे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में 6 दक्षिण एशियाई देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के एथलीट हिस्सा लेंगे। कुल मिलाकर करीब 300 अंतरराष्ट्रीय एथलीट, कोच और तकनीकी पदाधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। मंगलवार से खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया है। पहले बैच में भारतीय टीम के चार खिलाड़ी रांची पहुंचे है।
दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क होगा
बता दें इस दौरान दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क होगा।
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और यू-ट्यूब पर भी किया जाएगा।
मीडिया, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए अलग-अलग पवेलियन रहेंगे।
खिलाड़ियों से बातचीत को लेकर पत्रकारों के लिए मिक्स जोन की व्यवस्था होगी।
खिलाड़ियों व अधिकारियों को रेडिसन ब्लू, बीएनआर और हॉलीडे होम में ठहराया जाएगा।













