National News: केरल दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाल-बाल बच गई. दरअसल, पथनमथिट्टा जिले के प्रमदम स्टेडियम में स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान, उनके हेलिकॉप्टर के नीचे की जमीन अचानक धंस गई. हालांकि, तत्परता दिखाते हुए पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और बड़ा हादसा टल गया.
क्या हुआ था हादसे के वक्त?
बता दें, प्रमदम स्टेडियम में जब राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, तभी हेलीपैड का एक हिस्सा वजन के कारण धंस गया. वहीं, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अधिकारियों को हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से धक्का देकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है.
Read more- चाईबासा में बड़ा हादसा– घर लौटते वक्त ई-रिक्शा पलटी, मासूम की गई जान
राष्ट्रपति मुर्मू का केरल दौरा कार्यक्रम
मालूम हो कि, राष्ट्रपति 21 अक्टूबर को तिरुवनंतुरम पहुंची. आज सबरीमला मंदिर में दर्शन कर राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. फिर, वर्कला के शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी. साथ ही, कोट्टायम जिले के सेंट थॉमस कॉलेज के 75वें वर्ष के समापन कार्यक्रम में शामिल होगीं. वहीं, 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह के साथ उनका केरल दौरा समाप्त हो जाएगा. और वें दिल्ली वापस लौट जाएगी.
Read more- गोवर्धन पूजा में भूल से भी ना करें ये एक गलती, वरना रूठ सकती हैं लक्ष्मी माता!










