Jharkhand Lathehar Bus Accident: लातेहार से बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। बीते रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां, शादी समारोह में जा रहें मेहमानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की सूचना है और 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहें हैं। वहीं, घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लातेहार में एक शादी समारोह में जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड के लातेहार में एक शादी समारोह में जा रही थी। ओरसा बंग्लादारा घाटी के पास बास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया।
Read more- Ranchi Breaking News: 61 दिनों से लापता कन्हैया कोडरमा से बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला
Jharkhand Lathehar Bus Accident: अब तक 9 लोगों की मौत
इस को लेकर, लातेहार पुलिस के अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि, इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें चार महिलाएँ हैं। वहीं, घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही यह भी बताया कि, इलाज के दौरान चार और यात्री ने दम तोड़ दिया। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। हादसे में करीब 80 अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 20 लोग से अधिक गंभीर रुप से घायल बताए जा रहें है। जहां 60 घायलों का महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। वहीं 32 घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।
Read more- Ranchi News: रांची में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए क्या है पूरा मामला
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रेशंती देवी, 37 वर्षीय प्रेमा देवी, 45 वर्षीय सीता देवी, 55 वर्षीय सोनामती देवी, 40 वर्षीय सुखना भुइयां और विजय भुइयां के रूप में की गई है। वहीं, इलाज के दौरान मृत एक महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
Jharkhand Lathehar Bus Accident: जांच में जुटी पुलिस
पुलिस दल-बल के साथ मौके पर मौजूद है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।










