Jharkhand News: झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कंपकंपती ठंड ने को लेकर जिला प्रशासन भी मुस्तैद है। रांची डीसी ने ठंड को देखते हुए जिले के स्कूलों की समय सारणी में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार बच्चों की स्कूल अब सुबह 9 बजे से पहले शुरु नहीं होगी।
Read More- Breaking News: रांची में गुलगुलिया गैंग का बड़ा खुलासा: 12 बच्चे बरामद, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
Jharkhand News: अब 9 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल
रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया गया है। नए नियम के मुताबिक, जिले के सभी निजी और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा KG से 6वीं तक की क्लास अब सुबह 9 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।
Read More- Jharkhand News: रिश्ते के नाम पर लूट! इंस्टाग्राम पर भाई बनकर महिला से लूटे लाखों रुपए
Jharkhand News: ठंड के कारण बच्चों की सेहत का ख्याल
प्रशासन माने तो सुबह में भीषण ठंड छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। सुबह के समय पारा काफी नीचे गिर रहा है, जिससे बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अभिभावकों की चिंता और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
Jharkhand News: स्कूलों और अभिभावकों के लिए निर्देश
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल प्रबंधन इस आदेश का सख्ती से पालन करें। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी समय-सारिणी (Timetable) में बदलाव करें और इसकी सूचना अभिभावकों तक पहुंचाएं।
Read More- Jharkhand News: खून से लाल हुईं गिरिडीह की सड़कें-एक साथ उठी 5 लोगों की अर्थी
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, झारखंड में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर का असर बना रहेगा। प्रशासन ने आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के प्रति सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का निरंतर उपयोग करने की सलाह दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








