Ranchi: Muharram पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इनमें आईआरबी, जिला पुलिस बल और 5850 होमगार्ड जवान शामिल होंगे।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार होमगार्ड जवानों की तैनाती चार दिनों के लिए की जाएगी। राज्य के सभी 24 जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
रांची और जमशेदपुर में सबसे ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था
Muharram के दौरान संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त बल भेजे जा रहे हैं। राजधानी रांची और जमशेदपुर में 500-500 होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा गिरिडीह में 400, हजारीबाग में 350 तथा धनबाद, बोकारो, पलामू और चाईबासा में 300-300 जवानों की तैनाती होगी।
पुलिस मुख्यालय ने सभी आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस मुख्यालय के प्रमुख निर्देश
- सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।
- प्रत्येक थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक कर संभावित विवादों का पहले ही समाधान किया जाएगा।
- किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर रहेंगे।
- सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले या पहले उपद्रव में शामिल रहे असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स की विशेष निगरानी होगी तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- मुहर्रम का जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा, किसी नए रूट की अनुमति नहीं होगी।
शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
झारखंड पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। प्रशासन का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








