Jharkhand; राजधानी Ranchi में मेयर पद की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोशनी खलखो ने निर्णायक बढ़त बना ली है।
तीन राउंड की मतगणना के बाद वे करीब 22 हजार वोटों से आगे थीं और अंतिम अंतर लगभग 15 हजार वोट बताया जा रहा है। अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा शेष है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने मतगणना केंद्र पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
Ranchi Nagar Nigam Ward Parshad Result 2026: वार्डवार पूरी सूची
रांची नगर निगम के 50 से अधिक वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। यहां प्रमुख वार्डों के विजेताओं की सूची दी जा रही है:
प्रमुख वार्ड परिणाम:
- वार्ड 1: नकुल तिर्की – 1110 वोट से जीत
- वार्ड 2: सविता कच्छप – 97 वोट से जीत
- वार्ड 3: बसंती कच्छप – 409 वोट से जीत
- वार्ड 4: अमित मुंडा – 731 वोट से जीत
- वार्ड 7: मीनू देवी – 287 वोट से जीत
- वार्ड 8: किरण खलखो – 614 वोट से जीत
- वार्ड 9: प्रीति रंजन – 1907 वोट से बड़ी जीत
- वार्ड 10: संगीता देवी – 1668 वोट से जीत
- वार्ड 11: आलिया नाज – विजयी
- वार्ड 12: कुलभूषण डुंगडुंग – 2632 वोट से बड़ी जीत
- वार्ड 14: अंजू देवी – 96 वोट से कांटे की टक्कर में जीत
- वार्ड 16: मो. सलाउद्दीन – 680 वोट से जीत
- वार्ड 17: फातमा शमीम – 1697 वोट से जीत
- वार्ड 20: सुनील यादव – 957 वोट से जीत
- वार्ड 21: मो. एहतेशाम – 1654 वोट से जीत
- वार्ड 22: मो. असलम – 5226 वोट से रिकॉर्ड जीत
- वार्ड 23: फरहा नाज – 4370 वोट से जीत
- वार्ड 26: प्रदीप कुमार – 2781 वोट से जीत
- वार्ड 27: बबली सोनी – 245 वोट से जीत
- वार्ड 31: नीरज कुमार – 2693 वोट से जीत
- वार्ड 32: संजय कुमार – 784 वोट से जीत
- वार्ड 37: परमेश्वर सिंह – जीत
- वार्ड 38: अवधेश कुमार ठाकुर – 26 वोट से बेहद करीबी मुकाबले में जीत
- वार्ड 39: शीला देवी – 1162 वोट से जीत
- वार्ड 43: शशि सिंह – 2910 वोट से बड़ी जीत
- वार्ड 44: परमजीत सिंह – 181 वोट से जीत
- वार्ड 48: अमित मिंज – 381 वोट से जीत
- वार्ड 49: जमीला खातून – 967 वोट से जीत
- वार्ड 50: सुनीता तिग्गा – 973 वोट से जीत
- वार्ड 51: सविता लिंडा – 1618 वोट से जीत
- वार्ड 52: पीटर खोया – 4673 वोट से बड़ी जीत
- वार्ड 38: अवधेश कुमार ठाकुर – सिर्फ 26 वोट से रोमांचक जीत
- वार्ड 43: शशि सिंह – 2910 वोट से बड़ी बढ़त
- वार्ड 51: सविता लिंडा – 1618 वोट से जीत
करीबी मुकाबलों और भारी अंतर वाली जीतों ने साफ कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया।
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: अन्य शहरों के विस्तृत परिणाम
Hazaribagh: मेयर बने अरविंद कुमार राणा
Hazaribagh में मेयर पद पर अरविंद कुमार राणा ने 4657 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 23,500 वोट मिले। वार्ड 35 से अनामिका पासवान और वार्ड 22 से मिताली रश्मि भी विजयी रहीं।
Jamshedpur: जुगसलाई में नौशीन खान की जीत
Jamshedpur के जुगसलाई नगर परिषद में नौशीन खान अध्यक्ष बनीं। आदित्यपुर नगर निगम में मेयर पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां संजय सरदार बढ़त बनाए हुए रहे।
Dumka & Deoghar Results
Dumka नगर परिषद में अभिषेक चौरसिया 667 वोट से विजयी।
Deoghar में वार्ड 21 से डॉ. अपर्णा झा और वार्ड 22 से भारती देवी जीतीं।
Godda, Pakur & Sahebganj
Godda नगर परिषद से सुशील रमानी 251 वोट से जीते।
Pakur में शबरी पाल 2353 वोट से विजयी रहीं।
साहिबगंज नगर परिषद में रामनाथ पासवान 2895 वोट से जीते।
Koderma & Jhumri Tilaiya
Koderma नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर साजिद हुसैन विजयी रहे।
Jhumri Tilaiya में 21 वर्षीय मनप्रीत कौर सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं।
Khunti, Lohardaga, Ramgarh, Bundu
- Khunti: रानी टुटी अध्यक्ष निर्वाचित
- Lohardaga: अनिल उरांव की जीत
- Ramgarh: 13 वार्डों के परिणाम घोषित
- Bundu: जितेंद्र उरांव 4007 वोट के साथ विजयी
मतदान और गिनती की खास बातें
राज्य के 48 नगर निकायों में 63.05% मतदान दर्ज किया गया। मतगणना के दौरान मेयर/अध्यक्ष के गुलाबी बैलेट और पार्षद के सफेद बैलेट की अलग-अलग गिनती की गई।
रांची में रोशनी खलखो की लगभग तय जीत और पार्षदों के वार्डवार परिणामों ने साफ कर दिया है कि राजधानी की सियासत नई दिशा में बढ़ रही है। वहीं, हजारीबाग, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, कोडरमा समेत कई जिलों में भी दिलचस्प मुकाबले और बड़े अंतर से जीत देखने को मिली।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








