Jharkhand News: झारखंड में रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस ठगी के मास्टरमाइंड राकेश रोशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राकेश कई जिलों के करीब 150–200 युवाओं को स्थायी नौकरी का लालच देकर उनसे हजारों रुपए वसूलता था।
Read More-Bajaj ने लॉन्च किया नया Pulsar N160 वैरिएंट-कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स
रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग और ज्वाइनिंग के नाम पर 10 हजार से 50 हजार तक की रकम ली गई। कई युवाओं ने अपनी कमाई लगा दी, जबकि कई कर्ज लेकर इस झांसे में फंस गए।
राकेश युवाओं को तीन महीने की ट्रेनिंग भी करवाता था, जिससे भरोसा और गहरा हो जाता था। लेकिन ट्रेनिंग खत्म होने के बाद न सैलरी मिली और न ही कोई नियुक्ति पत्र।
Jharkhand News: अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा
लगातार बहाने मिलने पर युवाओं ने ठगी की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई। इसके बाद डीएसपी कुमार गौरव की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस जांच में अब तक करीब 1 करोड़ रुपए की ठगी सामने आई है।
Read More-Goa Fire Accident: गोवा अग्निकांड में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत, सीएम हेमंत ने जताया दुख
पूछताछ में राकेश ने बताया कि भारी कर्ज के कारण उसने यह रास्ता चुना और वह इस नेटवर्क को बिहार तक फैलाने की तैयारी में था। पुलिस उसके साथियों की भी तलाश कर रही है। पीड़ित युवाओं का कहना है कि नौकरी के नाम पर धोखा देने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसे गिरोह दोबारा किसी का भविष्य न बिगाड़ सकें।












