Goa Fire Accident: गोवा के अरपोरा इलाके में रविवार देर रात एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में लगी भीषण आग ने कई परिवारों को गहरा सदमा दे दिया। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई, जिनमें तीन झारखंड के निवासी भी शामिल थे।
Read More- Jharkhand News: हजारीबाग वन भूमि स्कैम में तेज हुई जांच, एक ही दिन में ACB ने 8 की गिरफ्तारी
आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर निकल ही नहीं सके। रात करीब साढ़े बारह बजे घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Goa Fire Accident: रोज़गार की तलाश में गोवा गए थे मजदूर
हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड निवासी भाइयों के संबंधी नारायण माथुर ने बताया कि उनके दोनों भतीजे क्लब के किचन में काम करते थे और कुछ महीने पहले ही रोज़गार की तलाश में गोवा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हादसे की खबर सुबह मिली और परिवार पूरी तरह टूट गया है। उनके साथ एक पड़ोसी की भी इसी आग में मौत हो गई।
Read More-Jharkhand News: देवघर में रहस्यमयी मौत, युवक का अधजला शव मिलने से दहशत
गोवा के मुख्यमंत्री ने इस घटना को राज्य के पर्यटन इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया। उन्होंने पुष्टि की कि क्लब के मैनेजर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
गोवा घटनाक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









