Breaking News: भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने का ऐलान किया। नई व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा।
Breaking News: सेवा विस्तार के लिए अग्निवीरों की सहमति जरूरी
इस सेवा विस्तार के लिए अग्निवीरों की सहमति जरूरी होगी। अतिरिक्त अवधि के दौरान उन्हें बढ़ी हुई सैलरी और भत्ते भी दिए जाएंगे। छह साल की सेवा पूरी करने के बाद सशस्त्र बलों में बने रहने के इच्छुक अग्निवीर निर्धारित चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
CDS के मुताबिक, बेहतर प्रदर्शन करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इसके लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया और सेना की जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा।
Breaking News: जाने क्या है अग्निपथ योजना?
अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी। इसके तहत थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जाती है। योजना के मौजूदा नियमों के अनुसार, प्रत्येक बैच के अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल किया जा सकता है।
तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे
आंकड़ों के मुताबिक, तीनों सेनाओं में फिलहाल करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं। पहले बैच के लगभग 18,300 अग्निवीरों का कार्यकाल 31 दिसंबर तक पूरा होना था। नई व्यवस्था से इन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
इससे पहले भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








