Jharkhand News: कोडरमा जिले के जयनगर थाना में एक घटना ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिये हैं। हाजत में बंद एक व्यक्ति की मौत होने से सनसनी मच गई। मृतक की पहचान विजय यादव के रूप में हुई है, जो कटिया गांव का रहने वाला था और ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।
Read More- LPG eKYC Update: कहीं अटक ना जाए गैस सप्लाई, e-KYC नहीं कराई तो…
Jharkhand News: पत्नी ने पुलिस से की थी शिकायत
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की थी कि वह शराब के नशे में अक्सर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस उसे घर से पकड़कर थाने ले आई थी।
Read More- Israel Iran War: मैं जिंदा हूं-मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने किया बड़ा खुलासा!
सुबह तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। विजय ने नाश्ता किया, पत्नी और बेटी से बात भी की। लेकिन थोड़ी देर बाद खबर आई कि उसने हाजत में ही फांसी लगा ली। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More- Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Jharkhand News: हत्या है या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
हाजत में मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिया है। सवाल उठता है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस का कहना है कि उसने गले में मौजूद धागे से खुद को नुकसान पहुंचाया, जबकि डॉक्टरों का मानना है कि मामला फांसी का है। सच्चाई क्या है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
Read More- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम से बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी
पुलिस अधिकारियों ने भी कहा है कि अगर जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है, तो कार्रवाई जरूर होगी। उधर, मृतक की पत्नी ने बताया कि पति के व्यवहार से वह लंबे समय से परेशान थी। विजय अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार गहरे सदमे में है।












