Jharkhand News: मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों, विशेषकर रांची, गुमला और खूंटी समेत पूरे झारखंड में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताए जाने के बाद राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
Read More- Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राज्य के सभी उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।
Jharkhand News: संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए-इरफान अंसारी
मंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (Quick Response Team) सक्रिय रहें, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके।
Read More- LPG eKYC Update: कहीं अटक ना जाए गैस सप्लाई, e-KYC नहीं कराई तो…
डॉ. अंसारी स्वयं इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागीय स्तर पर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read More- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम से बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी
उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।
आपदा प्रबंधन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और राज्य में कहीं भी किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









