Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत की चौथी पुण्यतिथि पर आज आजसू पार्टी की ओर से लोहरदगा तथा रांची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर उपस्थित थे।
Jharkhand News: स्व कमल किशोर भगत को केंद्रीय कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
लोहरदगा के जिंगी ग्राम स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें देवशरण भगत एवं प्रवीण प्रभाकर ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार से मुलाकात की। इसके पश्चात लोहरदगा में स्व कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Read More-Jharkhand News: रामगढ़ में मातम की रात-जंगली हाथियों का खूनी तांडव: 4 जिंदगियां खत्म
रांची में हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भी स्व कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें देवशरण भगत एवं प्रवीण प्रभाकर के अलावा केंद्रीय सचिव बंटी यादव, सिद्धार्थ राय, सूरज अग्रवाल, दिलीप साहू, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, वीरेंद्र प्रसाद, बबलू सोनी, डॉ पार्थ तिवारी, राकेश सिंह, कुमुद वर्मा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अमन शाहदेव, मनोज महतो आदि उपस्थित थे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








