Ranchi : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने आज झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित ,धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के 150 जयंती के अवसर पर उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
अध्यक्ष ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस एंव भगवान बिरसा मुण्डा जयंती के अवसर पर राज्य वासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,और कहा कि झारखंड सहित समस्त देश आज भगवान बिरसा मुंडा के प्रति कृतज्ञ है।
बिरसा मुंडा स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायक थे
वे पराधीन भारत में शोषण के विरुद्ध और स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले स्वतंत्रता आंदोलन के महान नायक थे। उन्होंने उस दौर में लोगों को आज़ादी तथा जनाधिकार के लिए प्रेरित किया जब देश के अंदर हर क्षेत्र में अंग्रेज़ी हुकूमत का शोषण और उत्पीड़न व्याप्त था।
अपने चमत्कारी नेतृत्व से उन्होंने आंदोलन को दिशा दिए और अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध उल्लगुलान का शंखनाद किया।हमे गर्व है कि वे महान क्रांतिकारी झारखंड में जन्म लिये।
उनकी दूरदर्शिता न केवल स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरणादायी रही बल्कि झारखंड राज्य की स्थापना की नींव रखने में भी उनके विचारों को दृष्टिपथ पर रख कर हम मार्गदर्शित हुए और आगे बढ़ते रहे ।
आज युवा झारखंड अपनी रजत जयन्ती के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को स्मरण करते हुए भाव विभोर है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











