Tuesday, January 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: बोकारो सुसाइड मिस्ट्री: घर से पति पत्नी समेत तीन शव मिलने से मची सनसनी

December 31, 2025
in झारखंड
A A
Jharkhand News: बोकारो सुसाइड मिस्ट्री: घर से पति पत्नी समेत तीन शव मिलने से मची सनसनी

Jharkhand News: बोकारो सुसाइड मिस्ट्री: घर से पति पत्नी समेत तीन शव मिलने से मची सनसनी

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-9/A की एक शांत गली बुधवार दोपहर अचानक सन्नाटे और मातम में बदल गई। स्ट्रीट-5 स्थित बीएसएल के एक आउट हाउस से जब दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कमरे के भीतर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। किराए पर रह रहे एक दंपती और उनके दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो चुकी थी। यह मामला हरला थाना क्षेत्र का है।

Read More-Jharkhand News: झरिया में दहशत की सुबह: बस्ताकोला मार्ग पर मिला जिंदा सुतली बम मिलने से हड़कंप 

Jharkhand News: परिवार लंबे समय से आर्थिक दबाव में था

मृतकों की पहचान 37 वर्षीय कुंदन तिवारी, उनकी 32 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी और उनके बेटे सेयांश के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि परिवार लंबे समय से आर्थिक दबाव में था। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक तनाव और कर्ज के बोझ ने इस परिवार को इस दर्दनाक मोड़ तक पहुंचा दिया।

Related Post

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

January 20, 2026
Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

January 20, 2026

कुंदन तिवारी मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले थे, जबकि रेखा कुमारी का मायका बोकारो के तुपकाडीह में है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और बीते कुछ समय से इसी आउट हाउस में रह रहे थे। हाल ही में रेखा के माता-पिता भी पास ही क्वार्टर लेकर रहने लगे थे, जिससे परिवार के बीच संपर्क बना हुआ था।

Read More-Jharkhand News: कोडरमा से गिरिडीह तक ACB की बड़ी स्ट्राइक, दो लग्जरी शोरूम सील 

Jharkhand News: मृतक पर 25 लाख रुपये का कर्ज था

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर यह मामला पारिवारिक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंदन तिवारी बाजार से कई लोगों से उधार लिया करता था और खुद को किसी बड़े अस्पताल से जुड़ा बताता था। चर्चा है कि उस पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे लेकर वह लगातार परेशान रहता था। इसी आर्थिक दबाव के कारण परिवार में तनाव बढ़ता चला गया।

Jharkhand News: मृतक ने मकान मालिक से भी बड़ी रकम उधार ली थी

मृतका रेखा की मां ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुंदन ने मकान मालिक से भी बड़ी रकम उधार ली थी और कुछ दिन पहले पैसे को लेकर धमकी दी गई थी। इस तनाव की शिकायत लेकर वे थाने तक भी गई थीं। हालात संभालने के लिए हाल ही में एक सोने की अंगूठी भी दी गई थी, लेकिन समस्याएं कम नहीं हुईं।

Read More-Aravali Controversy: क्या खत्म हो जाएगा अरावली का अस्तित्व? जानें क्या है 100 मीटर का विवाद

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पड़ोसी और परिचित यह मानने को तैयार नहीं हैं कि हंसता-खेलता दिखने वाला परिवार इतनी बड़ी त्रासदी का शिकार हो जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

Related Posts

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर
झारखंड

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026
Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल
झारखंड

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

January 20, 2026
Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर,
झारखंड

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

January 20, 2026
Next Post
New Year 2026: सफेद रेत और नीली नदी; क्या आपने देखा झारखंड का यह मिनी गोवा, जाने कहां है यह सीक्रेट बीच

New Year 2026: क्या आपने देखा सफेद रेत और नीली नदी के बीच बसा झारखंड का यह मिनी गोवा, जाने कहां है यह सीक्रेट Beach

Jharkhand News: एसएस मोटोज़ेन (टाटा मोटर्स) का शोरूम फिर से खुला, एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के बाद दी गई सफाई

Jharkhand News: एसएस मोटोज़ेन (टाटा मोटर्स) का शोरूम फिर से खुला, एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच के बाद दी गई सफाई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

January 20, 2026

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी

Breaking News: नितिन नबीन को बनाया गया Bharatiya Janta Party का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra