गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Jharkhand News: सड़क पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा का नाम बदलने पर रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन

जनवरी 5, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand News: सड़क पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा का नाम बदलने पर रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Jharkhand News: सड़क पर उतरी कांग्रेस, मनरेगा का नाम बदलने पर रांची में जोरदार विरोध-प्रदर्शन

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: राजधानी रांची की सड़कों पर सोमवार को राजनीति के साथ-साथ रोज़गार को लेकर कई नेता सड़कों पर नजर आए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम में बदलाव के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों और मजदूरों के अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया।

Table of Contents

Toggle
  • Jharkhand News: सैंकड़ों के संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल
    • Jharkhand News: केंद्र सरकार आम लोगों से उनके अधिकार छीन रही-प्रदीप यादव
    • Jharkhand News: 125 दिन के रोजगार का दावा सिर्फ कागज़ी-दीपिका पांडेय सिंह
    • Jharkhand News: मनरेगा को कमजोर करना गांवों पर सीधा हमला है-सुखदेव भगत

Read More- Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार 

Jharkhand News: सैंकड़ों के संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “मनरेगा बचाओ अभियान” की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मौजूदगी में सभी नेताओं ने मनरेगा को बचाने और मजदूरों के हक के लिए संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ता पदयात्रा करते हुए लोकभवन की ओर बढ़े, जहां यह यात्रा एक बड़ी जनसभा में बदल गई।

Read More- Jharkhand News: शराब के नशे में तालाब में डूबने से रेलवे कर्मचारी की मौत, पप्पू तालाब में मिला शव 

Jharkhand News: केंद्र सरकार आम लोगों से उनके अधिकार छीन रही-प्रदीप यादव

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम लोगों से उनके अधिकार छीन रही है। उनके अनुसार, मनरेगा का नाम बदलना ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार की गारंटी को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Jharkhand News: 125 दिन के रोजगार का दावा सिर्फ कागज़ी-दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ज़मीनी सच्चाई यह है कि मनरेगा के तहत आज भी लोगों को पूरे 100 दिन का काम नहीं मिल पाता, ऐसे में 125 दिन के रोजगार का दावा सिर्फ कागज़ी है।

Read More- Jharkhand News: जिस युवती की हुई थी हत्या वह राजस्थान में जिंदा मिली-जाने क्या है पूरा मामला 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आंकड़ों के जरिए सवाल उठाया कि जब देश में करोड़ों पंजीकृत मजदूर हैं, तो सीमित बजट में सभी को अतिरिक्त रोजगार कैसे मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदलाव सोच-समझकर किया गया फैसला है, जिसमें गांधी के नाम से जुड़ी योजना को हटाया गया है।

Jharkhand News: मनरेगा को कमजोर करना गांवों पर सीधा हमला है-सुखदेव भगत

लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसे कमजोर करना गांवों पर सीधा हमला है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आशंका जताई कि इस बदलाव से पलायन बढ़ सकता है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज की मौजूदगी ने आंदोलन को और मजबूती दी।

Read More- Jharkhand News: दहेज की खातिर गर्भवती महिला की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रोजगार की गारंटी को कमजोर कर गांवों की आर्थिक नींव हिलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आस्था और राजनीति को मिलाकर योजनाओं का नाम बदलना उचित नहीं है।

इस रैली में कई मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि मनरेगा के मुद्दे पर वह सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

 

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

झारखंड Jharkhand News

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026
Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
Next Post
Jharkhand News: बगोदर में तेज रफ्तार का कहर-पिकअप और कार में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े

Jharkhand News: बगोदर में तेज रफ्तार का कहर-पिकअप और कार में भयंकर टक्कर, वाहनों के उड़े चिथड़े

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra