Jharkhand News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर झारखंड के ग्रामीण इलाकों में खास उत्साह देखने को मिला। मांडर, चान्हो, बेड़ो और इटकी प्रखंड की कई पंचायतों में कांग्रेस का झंडा फहराया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थापना दिवस को संगठनात्मक मजबूती और विचारधारा के प्रसार के रूप में मनाया गया।
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर प्रखंड के सरवा पंचायत, चान्हो के बेयासी, बेड़ो के मुरतो और इटकी के कुल्ली पंचायत में झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आत्मा और एक ऐसी विचारधारा है, जो आम लोगों की सोच और संघर्ष से जुड़ी रही है।
Jharkhand News: आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस की भूमिका निर्णायक रही
मंत्री ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस की भूमिका निर्णायक रही है। उन्होंने बताया कि आज जिन संस्थानों पर देश गर्व करता है-जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी, आईआईटी, आईआईएम और इसरो-उनकी नींव कांग्रेस के शासनकाल में रखी गई। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस के इतिहास और उसके मूल्यों को समझने का आह्वान किया।
शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज विकास के नाम पर पुरानी जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं। इससे न सिर्फ इतिहास को नजरअंदाज किया जा रहा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं में बदलाव से गांवों में रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं।
Jharkhand News: पेसा से ग्रामीण स्वशासन को मजबूती मिली है
उन्होंने झारखंड में लागू पेसा नियमावली का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण स्वशासन को मजबूती मिली है और पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा मिली है। यह कानून आदिवासी क्षेत्रों में जमीन, जंगल और खनिज संसाधनों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।
More Read- New Year Alert: जल्दी करिए-कार हो गया 2 लाख तक सस्ता! 31 दिसंबर से पहले कर ले ये काम नहीं तो…
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी रही। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य गांव, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। स्थापना दिवस का यह आयोजन पार्टी के विचारों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बना।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








