Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand News: डीसी ने गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिये ये निर्देश

January 10, 2026
in Uncategorized, झारखंड, रांची
A A
Jharkhand News: डीसी ने गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिये ये निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: रांची उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त राँची, सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राँची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक (शहर) रांची एवं ट्रैफ़िक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची,कुमार रजत, निदेशक आइटीडीए, संजय कुमार भगत, निदेशक डी.आर.डी.ए., सुदर्शन मुर्मू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची, श्रीमती मोनी कुमारी, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची, विनय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राँची, सुरभि सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक राँची, बादल राज, एल. आर. डी.सी. रांची, मुकेश कुमार, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता रांची, डॉ सुदेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, उर्वशी पांडेय, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची, टाटीसिलवे रांची, समादेष्टा सी.आई.एस.एफ., एच.ई. सी., अग्निश्मन पदाधिकारी रांची, कमांडिंग ऑफिसर एन. सी. सी. रांची, सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी और सफल संचलान को लेकर विचार-विमर्श करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Related Post

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

March 6, 2026
Furkan Ansari attacks PM Modi, says BJP will get fewer seats

फुरकान अंसारी का PM Modi पर हमला, बोले— भाजपा को मिलेंगी और कम सीटें

March 6, 2026

मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को आगन्तुकों के लिए मैदान के दोनों ओर वाटरप्रूफ पण्डाल/गैलरी/कुर्सी की व्यवस्था, मैदान समतलीकरण एवं बैरिकेटिंग, स्टेज एवं साउंड बॉक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Jharkhand News: मंच के दोनों तरफ वाटरप्रूफ पंडाल बनाए जाएंगे

उपायुक्त रांची द्वारा जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मंच के दोनों तरफ वाटरप्रूफ पंडाल, मंच पर वीवीआईपी के बैठने की व्यवस्था, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, परेड में शामिल कैडेटों के लिए अल्पाहार एवं पुष्प सज्जा की व्यवस्था आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त रांची, द्वारा कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल, रांची को विद्युत व्यवस्था एवं साउण्ड प्रूफ जेनरेटर की व्यवस्था को लेकर अंतिम रुप से तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त रांची, द्वारा कार्यक्रम स्थल में पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था, परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले कैडेटों के लिए मोरहाबादी मैदान में अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग वितरण प्रमण्डल गोंदा को निर्देश दिया गया।

उपायुक्त रांची, द्वारा मोरहाबादी की ओर जानेवाली सड़कों की मरम्मती एवं साफ-सफाई, चिकित्सा मेडिकल कैंप और अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर ससमय पूरी तैयारी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

उपायुक्त द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित होने वाले झांकी और परेड से संबंधित जानकारी भी संबंधित पदाधिकारी से ली गयी।

उपायुक्त रांची, द्वारा पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची, को निर्देश देते हुए कहा की वे मोरहाबादी मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, झांकी के लिए ट्रेलर/ बड़े वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त रांची, द्वारा सिविल सर्जन (सदर) रांची, को निर्देश देते हुए कहा की वे चिकत्सा व्यवस्था / मेडिकल कैंप एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने कहा।

उपायुक्त रांची, द्वारा नगर निगम रांची को निर्देश देते हुए कहा की वे समारोह स्थल की सफाई एवं आस-पास की सफाई एवं समाहरोह स्थल की तरफ आने वाली सभी प्रमुख सड़को की सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।

मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने ससमय तैयारी पूरी करने के निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों पर केंद्रित तथा राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाली झांकियों का प्रभावशाली प्रदर्शन

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया इस बार गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में मुख्य आकर्षण यहाँ की झांकियों का प्रदर्शन रहेगा एवं गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों पर केंद्रित तथा राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने वाली झांकियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया जाएगा। जिससे यहाँ के लोग सरकार के सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं/ नीतियों पर आधारित तथा झारखण्ड की उत्कृष्ट कला, संस्कृति, परम्परा एवं धरोहर का दीदार इन झांकी के माध्यम से करेंगे।

झांकियों का प्रदर्शन विभागवार

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 जो रांची के मोरहबादी में इस बार कुल-12 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जो निम्नवत है-

(1) वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

(2) ग्रामीण विकास विभाग

(3) गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग

(4) स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

(5) कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

(6) सूचना एवं जन संपर्क विभाग

(7) पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

(8) स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग

(9) खादी ग्रामोद्योग बोर्ड

(10) *परिवहन विभाग

(11) महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

(12) उच्च तकनिकी शिक्षा विभाग

लगभग 15 प्लाटून के द्वारा परेड

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बताया की गणतंत्र दिवस समारोह 2026 जो रांची के मोरहबादी में हो रहा है, इस बार लगभग 15 प्लाटून और 03 बैन्ड़ के द्वारा किया जाएगा। 18 जनवरी 2026 से दिनांक 23 जनवरी 2026 तक, दिनांक 24 जनवरी 2026 तक अंतिम रिहर्सल पूरा लिया जाएगा।

 

Related Posts

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी
झारखंड

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह
झारखंड

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

March 6, 2026
Next Post
Attempt to offer namaz inside Ram temple premises creates stir, Kashmiri citizen detained

राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश से हड़कंप, कश्मीरी नागरिक हिरासत में

Six projects in Jamshedpur West have been stalled for nine months; Saryu Rai writes to the minister seeking approval for ₹3.62 crore.

9 महीने से अटकीं जमशेदपुर पश्चिम की 6 परियोजनाएं, ₹3.62 करोड़ की स्वीकृति के लिए सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फुरकान अंसारी का PM Modi पर हमला, बोले— भाजपा को मिलेंगी और कम सीटें

Jharkhand News: भारतीय नारी सबपे भारी संस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? ललन सिंह बोले- फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra