शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

9 महीने से अटकीं जमशेदपुर पश्चिम की 6 परियोजनाएं, ₹3.62 करोड़ की स्वीकृति के लिए सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिखकर पौने चार करोड़ रुपये की 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह किया है।

जनवरी 10, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Six projects in Jamshedpur West have been stalled for nine months; Saryu Rai writes to the minister seeking approval for ₹3.62 crore.

Six projects in Jamshedpur West have been stalled for nine months; Saryu Rai writes to the minister seeking approval for ₹3.62 crore.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Jharkhand: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिखकर पौने चार करोड़ रुपये की 6 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह किया है। ये सभी योजनाएं बीते 9 महीनों से विभागीय मुख्यालय में लंबित हैं, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • वार्ड संख्या 9 की प्रमुख अटकी परियोजनाएं:
  • अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं:

सरयू राय ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कुल ₹3,62,35,250 की लागत वाली ये 6 परियोजनाएं तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर चुकी हैं और केवल प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार कर रही हैं। इनमें से अधिकांश योजनाएं जल निकासी से जुड़ी हैं, जो आगामी मॉनसून से पहले पूरी करना अत्यंत आवश्यक है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • Ranchi: राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार
  • लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

वार्ड संख्या 9 की प्रमुख अटकी परियोजनाएं:

  • जवाहर नगर रोड नंबर-6 में कुटकुटडुंगरी से उलीडीह खनका तक आरसीसी नाली निर्माण – ₹71,92,550
  • उलीडीह में मिथलेश के घर से डिमना मेन रोड व अन्य क्रॉस रोड में आरसीसी नाली निर्माण – ₹35,55,600
  • सिंह जी के घर से दरभंगा डेयरी डिमना मेन रोड तक आरसीसी नाली निर्माण – ₹71,45,500
  • रामकृष्ण कॉलोनी से कंचन गैस एजेंसी तक आरसीसी नाली निर्माण – ₹68,72,250

अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं:

  • वार्ड संख्या 10 में मून सिटी के पास वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम निर्माण – ₹28,13,450
  • मानगो नगर निगम कार्यालय भवन के समीप जी+2 भवन निर्माण – ₹86,55,900

सरयू राय ने पत्र में कहा है कि इनमें से चार परियोजनाएं सीधे तौर पर जल निकासी से संबंधित हैं। बीते मॉनसून में देशबंधु लाइन समेत कई इलाकों में लंबे समय तक जलजमाव की समस्या रही, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इन समस्याओं से स्थायी राहत के लिए इन योजनाओं का समय पर पूरा होना जरूरी है।

Read More: डीसी ने गणतंत्र दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिये ये निर्देश

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं के लिए विभाग से किसी अतिरिक्त निधि की मांग नहीं की गई है। मानगो नगर निगम के पास पहले से ही इन योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। इसके बावजूद 9 महीनों तक फाइलों का लंबित रहना कई सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

सरयू राय ने चेतावनी दी है कि मानगो नगर निगम चुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है। चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे इन परियोजनाओं की स्वीकृति और आगे खिसक सकती है। ऐसी स्थिति में अगले मॉनसून से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा।

 

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Minister Deepika Pandey Singh makes a significant statement regarding the JPSC-JSSC student protest, asserting that the students' voices will be heard and a solution will be found.
झारखंड Jharkhand News

झारखंड में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अक्टूबर 30, 2026
Ranchi: Major police action against the Rahul Dubey gang
Breaking News

Ranchi: राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार

अक्टूबर 30, 2026
Laxmikant Munda murder case: BJP raises questions over police investigation, issues one-week ultimatum
झारखंड Jharkhand News

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

अक्टूबर 30, 2026
Next Post
Congress's 'Save MNREGA' struggle begins in Jharkhand.

झारखंड में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शुरू, 11 जनवरी को उपवास, 12 से पंचायत स्तर पर चौपाल

A torchlight procession was taken out in the evening to mark the return of Ansh-Anshika in Dhurwa, causing uproar at Birsa Chowk.

Dhurwa में अंश-अंशिका की वापसी को लेकर शाम में निकाला गया मशाल जुलूस, कल रहेगा Dhurwa बंद

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026 Hindi Horoscope for All 12 Zodiac Signs

Rashifal: शनिवार को इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानें 31 अक्टूबर का राशिफल

अक्टूबर 31, 2026

विकास के नाम पर सिर्फ घोषणाएं? हेमंत सरकार के बजट खर्च पर आदित्य साहू का तंज

झारखंड में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Ranchi: राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार

290 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की छापेमारी, उद्योगपति के भाई के घर पहुंची टीम

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts