Ranchi: Dhurwa इलाके से लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की सुरक्षित वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार शाम को Dhurwa क्षेत्र में मशाल जुलूस निकाला गया। अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
मशाल जुलूस मौसीबाड़ी से शुरू होकर पुराना विधानसभा मार्ग होते हुए बिरसा चौक तक पहुंचा। जुलूस के दौरान “अंश-अंशिका को वापस लाओ”, “बच्चों को ढूंढो, जवाब दो” जैसे नारे लगाए गए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।
बिरसा चौक पर दिखा आक्रोश
जुलूस के बिरसा चौक पहुंचते ही लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कुछ देर के लिए प्रतीकात्मक जाम भी लगाया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के लिए तेज और ठोस कार्रवाई की मांग की।
संघर्ष समिति का ऐलान – कल रहेगा Dhurwa बंद
अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक व राजद नेता कैलाश यादव ने कहा कि आठ दिन बीत जाने के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब तक अंश-अंशिका की सकुशल वापसी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
समिति ने रविवार को धुर्वा बंद का ऐलान दोहराते हुए क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील की है।
प्रशासन पर बढ़ता दबाव
लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन और मशाल जुलूस के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









