Jharkhand News: पलामू से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आ रही है जहां इलाज कराने आई महिला के साथ झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला छतरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Jharkhand News: बेटे को दिखाने आई थी महिला, आरोपी गिरफ्तार
पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र की निवासी महिला डॉक्टर के पास महिला अपने 5 साल के बेटे को दिखाने के लिए आई थी। जांच के बाद डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को भाप दिलाना होगा जिसके लिए उसे घर ले जाना होगा। घर ले जाकर डॉक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने ये बात किसी को नहीं बताने की धमकी दी।
Read More- Goa Accident के बाद धनबाद पुलिस अलर्ट, होटलों–बार में सुरक्षा जांच तेज
घटना के बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत करते हुए पूरी बात अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









