Jharkhand News: केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा अब अपने केन्द्रीय मंत्रियों को झूठ बोलने में लगाई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर बीजेपी के राजनीत में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।
Read More- Jharkhand News: मोबाईल को लेकर मां ने डांटा तो युवक ने कर लिया सुसाइड
महतो ने तंज कसते हुए कहा कि यह वहीं भाजपा है जो तीन कृषि काले कानून का भी फायदा घुम-घुमकर बता रही थी, जातीय जनगणना नहीं कराने का कारण बता रही थी अब वहीं भाजपा फिर से एक बार मनरेगा पर झूठ फैला रही है।
Jharkhand News: नया कानून मनरेगा को खत्म करने की सोची समझी साजिश
उन्होंने कह कि बयोमेट्रिक्स को पारदर्शिता के बजाय बहिष्करण का हथियार बनाया जा रहा है जिससे गरीब और कम पढे लिखे मजदूर रोजगार से वंचित रह जाएंगे। राज्य सरकार के सहमति के बिना वित्तीय जिम्मेवारी तय करना अनुछेद 258 का उल्लंघन है जो पूरी तरह संघीय ढांचा पर पूरी तरह पराहार है। नया कानून गरीबी उन्मूलन की सबसे सफल और ऐतिहासिक योजना मनरेगा को खत्म करने की एक सोची समझी साजिश है।
उन्होंने खट्र को यह याद दिलाते हुए बताया कि 2005 में मनरेगा सर्वसम्मति से पारित हुआ था और इसका मसौदा स्थायी समिति को भेजा गया था जिसके तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा नेता कल्याण सिंह ही थे समिति की सिफारिशों को स्वीकार करके ही कानून लागू किया गया था।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









