Jharkhand News: झारखंड के अति पिछड़ा इलाका बुढा पहाड़ में पेय जल की बड़ी समस्या है। यह मामला आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में उठाया गया। विधायक आलोक चौरसिया ने मामला उठाते हुए सरकार से सवाल पूछा है कि बदगड़ प्रखंड के कई ग्रामीण आज भी पीने का पानी नहीं पी पा रहे है।
विधायक ने सवाल पूछा कि जल मीनार बन कर तैयार है। टोंगरी गाँव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोद लिया और वादा किया कि इस गाँव में शुद्ध पेय जल कि व्यवस्था होगी, लेकिन अब सिर्फ शॉ के लिए जल मीनार बन कर खड़ा है। पिछले एक साल से चालू नहीं हुआ है।
Jharkhand News: जल विभाग कि नल जल योजना कि कार्य धीमी है-मंत्री योगेन्द्र प्रसाद
इस पर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखण्ड में कई जगहों पर ऐसी समस्या है। जहाँ पेय जल विभाग कि नल जल योजना कि कार्य धीमी है, उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि उस इलाके में जल मीनार तैयार है लेकिन कुछ दिक्क़त है।
जिस कम्पनी ने टोंगरी में निर्माण किया था उस पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक लिस्टेड कि गई है। कम्पनी पर कार्रवाई कि जा रही है। जल्द जी पेय जल शुरु किये जाने कि कोशिश कि जाएगी।
Jharkhand News: सरकार पेय जल देने में फेल-सीपी सिंह
मंत्री ने कहा कि गाँव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन साल पहले गए थे। उन्होंने विकास का वादा किया था शुद्ध पेय जल देने कि बात कही थी, गाँव कोई गोद नहीं लिया था। लेकिन सरकार राज्य के सभी लोगों कोई शुद्ध पेय जल देने के लिए संवेदनशील है। यहां भी पूरी योजना का शुरुआत किया जायेगा।
वहीं इस जवाब पर वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सरकार पेय जल देने में फेल है। RANCHI में ही पानी की किल्लत है। तो ग्रामीण इलाको में क्या हाल होगा। मंत्री को जरुरत है कि जल्द ही गर्मी से पहले पानी की किल्लत को दूर करने का काम करें।
वहीं मंत्री के जवाब पर विधायक अलोक चौरसिया संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने सदन से मांग कि है कि जल्द इस इलाके में सभी सुविधा देने कि कृपा करें।












