Jharkhand News: पलामू जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने ‘पवित्र बंधन’ कहे जाने वाले विवाह के विश्वास को तार-तार कर दिया है। यह कहानी प्रियंका कुमारी की है, जिसने 2019 में सुनहरे सपनों के साथ रंजीत मेहता का हाथ थामा था, लेकिन उसे क्या पता था कि वही हाथ एक दिन उसकी सांसों की डोर काट देंगे।
Read More- Jharkhand News: बोकारो सुसाइड मिस्ट्री: घर से पति पत्नी समेत तीन शव मिलने से मची सनसनी
Jharkhand News: कई दिनों से लापता थी महिला

ओखला गांव की रहने वाली प्रियंका पिछले कुछ दिनों से लापता थी। बुधवार को जब उसके परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया, तो शक की सुई पति रंजीत पर जा रुकी। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने सबको झकझोर दिया। रंजीत का दिल अपनी पत्नी के बजाय तुकबेरा की एक अन्य महिला के लिए धड़क रहा था। इस ‘अवैध प्रेम’ के रास्ते में प्रियंका एक दीवार बन गई थी, जिसे हटाने के लिए रंजीत और उसकी प्रेमिका ने किसी खौफनाक फिल्म की तरह पटकथा तैयार की।
Jharkhand News: एक बेजुबान का सहारा और जेसीबी की खुदाई
अपराध को छिपाने के लिए शातिर दिमाग ने एक घिनौनी तरकीब अपनाई। प्रेमिका ने 22 दिसंबर को एक जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया। 28 दिसंबर की रात जब प्रियंका को मौत के घाट उतारा गया, तो शव के साथ एक मृत कुत्ते को भी दफना दिया गया ताकि अगर खुदाई में कोई गंध आए, तो लोग उसे जानवर का शव समझकर टाल दें। 28 दिसंबर को दोबारा जेसीबी बुलाकर उस गड्ढे को भरवा दिया गया।
पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार
प्रियंका के परिजनों के अंदेशे पर पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में जब डरौना गांव में खुदाई करवाई, तो प्रियंका का शव बरामद हुआ। रंजीत और उसकी प्रेमिका फिलहाल फरार हैं, लेकिन कानून के हाथ उनकी गर्दन तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। एक विवाहिता, जो अपने घर को स्वर्ग बनाने का सपना देख रही थी, उसे अपनों की ही बेवफाई ने जमीन के नीचे दफन कर दिया।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








