Jharkhand News: धनबाद के झरिया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी दो नंबर में नाले से संतोष शर्मा का शव बरामद होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। संतोष इलाके में डुमरी मोड़ पर एसटीडी बूथ और फोटो फ्रेमिंग की छोटी दुकान चलाते थे और स्थानीय लोगों के बीच उन्हें एक सरल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाना जाता था।
Read More-Ranchi Crime News: इश्क का लहूलुहान अंत: खलारी में प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने खुद को उड़ाया
Jharkhand News: गुरुवार रात पत्नी से आखिरी बार हुई थी बात
परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात करीब आठ बजे संतोष की पत्नी से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। फोन पर उन्होंने कहा था कि वे जल्द घर लौटेंगे और खाना तैयार रखने को कहा था। लेकिन देर रात तक जब वे नहीं पहुंचे, तो परिवार चिंतित हो उठा। अगली सुबह नाले में शव मिलने की सूचना ने परिवार की उम्मीदों को गहरे सदमे में बदल दिया।
Read More-लीजेंड इज़ बैक: 26 जनवरी को नए अवतार में लौटेगी Renault Duster, देखें पहला टीजर
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
Jharkhand News: हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय निवासियों का कहना है कि संतोष का किसी से कोई विवाद नहीं था। पड़ोस की रंजू देवी ने बताया कि वे शांत स्वभाव के थे और हर किसी से अच्छे संबंध रखते थे। ऐसे में उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है।
Read More-New Year 2026: आखिर 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं नया साल? जाने 4000 साल पुराना ये है इतिहास
इस मामले में सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। संदेह के आधार पर दो स्थानीय युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।












