Jharkhand News : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसी बाडी से अपहरण किये गये भाई-बहन अंश और अंशिका को सकुशल बरामदी पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने हर्ष जताते हुए रांची पुलिस और झारखंड पुलिस को बहुत बधाई दी है।
Read More- Breaking News : आदित्य साहू बने झारखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी और हाजी मतलूब इमाम झारखंड राबता हज कमिटी के अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए रांची सहित झारखंड पुलिस को बधाई दी है।
Jharkhand News : जल्द गिरोह का भंडाफोड़ करे पुलिस
उन्होंने कहा कि हम ऐसे मामले में राजनीति नहीं करते बल्कि हमारे प्रशासन संजीदगी के साथ काम करती है और यह प्रशासन की संजीदगी ही थी की प्रशासन ने जबरदस्त प्रयास किया और अंतोगत्वा दोनों बच्चे सकुशल बरामद हुए हैं।
Read More- Jharkhand News: अंश और अंशिका के रामगढ़ से बरामद होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन हुए भावुक
नेताओं ने यह मांग की है कि प्रशासन और इसके तह में जाकर ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करे ताकि ऐसी घटना पर विराम लेगे।










