Jharkhand News : रांची में मोटे अनाज उगाने वाले किसानों के लिए शुक्रवार बेहद खास होने वाला है। झारखंड सरकार 12 दिसंबर को करीब 35 हजार किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभांतरण (DBT) के जरिए 15.6 करोड़ रुपये भेजने जा रही है। यह राशि उन किसानों को प्रोत्साहन के रूप में दी जा रही है, जिन्होंने राज्य में 52 हजार एकड़ भूमि पर मिलेट की खेती को अपनाया है।
Jharkhand News : योजना के तहत प्रति एकड़ 3 हजार रुपये की मदद
सरकार की मिलेट मिशन योजना का मकसद सिर्फ उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी को मजबूत करना और लोगों तक पौष्टिक आहार पहुंचाना भी है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि योजना के तहत प्रति एकड़ 3 हजार रुपये की मदद दी जा रही है, जिसमें अधिकतम सीमा 15 हजार रुपये तय है।
शुक्रवार को हेसाग स्थित पशुपालन भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं मंत्री किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित करेंगी। इस वित्तीय वर्ष में कुल 24 जिलों के 32,911 किसानों को इस सहायता का लाभ मिलेगा।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








