Jharkhand News: नामकुम स्थित लोक स्वास्थ्य संस्थान और एनएचएम सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड ने NQAS रैंकिंग में पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य विभाग की मेहनत और सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
Read More- कांग्रेस नेता Pawan Khera के आवास पर असम पुलिस ने मारा छापा, ये थी वजह
Jharkhand News: झारखंड में जल्द स्वास्थ्य गारंटी कार्ड लागू होगा
डॉ. अंसारी ने बताया कि जल्द ही ‘स्वास्थ्य गारंटी कार्ड’ लागू होगा, जिससे हर नागरिक को सुलभ और बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है।
ब्लड उपलब्धता को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर विभाग जल्द ही पुनर्विचार याचिका दायर करेगा। मंत्री ने कहा कि बिना डोनर ब्लड उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन समाधान खोजा जाएगा।
Jharkhand News: प्रतिदिन 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकाले
मंत्री ने जनता से प्रतिदिन 45 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए निकालने की अपील की। उन्होंने नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद पर जोर दिया और मोबाइल की अधिक उपयोग से बचने को कहा।
भविष्य की घोषणाएं:
- 1200 स्थायी चिकित्सक की बहाली
- 7500 ANM और GNM की नियुक्ति प्रक्रिया
- 247 नई एम्बुलेंस
- संथाल परगना में नया कंट्रोल कमांड सेंटर
- नई ब्लड पॉलिसी
कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता से जुड़े पोस्टर एवं हर्बल गार्डन हैंडबुक का विमोचन किया गया।












