Jharkhand News : पलामू ज़िले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेमरटांड़ इलाके से ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।
Read More-Technology : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हर 50 किमी पर बनेगा मेगा EV चार्जिंग हब
Jharkhand News : 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नशे की बड़ी खेप की सौदेबाजी होने वाली है। इसी इनपुट के बाद डीएसपी राजीव रंजन और इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और इलाके में शाम होते ही दबिश दी गई।
Read More-Big Breaking : IAS अमित कुमार को एसीबी का समन, शराब घोटाले में हो सकता है बड़ा खुलासा!
पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में 69 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन 29.24 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार, हर्षित राज और मनीष कुमार के रूप में हुई है।
Jharkhand News : गढ़वा और बिहार से सप्लाई होता था नशे का कारोबार
जांच में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने अपने नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी साझा की है, जिसके आधार पर पुलिस अब अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह गिरोह गढ़वा और बिहार से जुड़े एक बड़े सप्लाई चैन का हिस्सा है।
Read More-Big Breaking : बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान पड़ गया महंगा, TMC विधायक सस्पेंड, कह दी ये बड़ी बात
इस कार्रवाई में चैनपुर थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी समेत पुलिस की कई टीमों ने भाग लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।












