Jharkhand News: कोडरमा जिले के डोमचांच अंचल कार्यालय में तैनात चौकीदार मनोज सिंह के साथ रविवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय दो युवकों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि मनोज सिंह को पहले ही सूचना मिली थी कि कुछ युवक गिरिडीह की ओर से गांजा लेकर नवलशाही इलाके में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर उन्होंने कानीकेंद जंगल के पास संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की।
Jharkhand News: बैग में मिला गांजा का पैकेट
खुद को घिरता देख युवक स्कूटी छोड़ भाग निकले और बैग को वहीं पर सड़क किनारे ही फेंक दिया। उन्होंने जब बैग की जांच की तो उसमें से गांजा के पैकेट मिले। चौकीदार ने गांजे को जब्त कर लिया और सुरक्षित थाने में रख दिया।
रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद मनोज सिंह पसियाडीह गांव लौट रहे थे, तो एक पुलिया के पास पहले से घात लगाए वही युवक मिल गए। मौका पाकर उन्होंने हमला कर दिया और बाइक छीन ली। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









