Jharkhand News: भूरकुंडा मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी सनी सिंह को गोली लगी
Jharkhand News: रामगढ़ जिले के भूरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस एनकाउंटर में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार
राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने हेतु एस0आई0टी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापामारी की जा रही थी | इसी क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में भ्रमणशील है एंव अपने गिरोह के अपराधकर्मियों के साथ मिलकर पुनः इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है प्राप्त सूचना के अलोक मे गठित टीम के दवारा भूरकुंडा एंव पतरातू क्षेत्र में सघन छापामारी किया जा रहा था।
रामगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का अपराधी सनी सिंह क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। एसपी के निर्देश पर गठित SIT टीम लगातार भूरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को भूरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति की जानकारी मिली। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, अपराधी सनी सिंह ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
बाल-बाल बचे पतरातू थाना प्रभारी
अपराधी द्वारा की गई फायरिंग में पतरातू थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे और बंपर पर गोलियां लगीं। थाना प्रभारी इस हमले में बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
घायल अपराधी की पहचान रैलीगाढ़ा निवासी सनी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे CCL अस्पताल, भूरकुंडा में भर्ती कराया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो अवैध देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और एक लेदर बैग जब्त किया है।












