Jharkhand News: IED विस्फोट से दहला सारंडा, एक जवान घायल
Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। इस विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंडा जंगल में नक्सल अभियान लगातार जारी है। सूत्रों के अनुसार 1-1 करोड़ के दो ईनामी नक्सली फिलहाल सारंडा जंगल में मौजूद हैं। सुरक्षा बल के जवान इसी पर नकेल कसने के लिए अपनी घेराबंदी लगातार चला रही है। आज भी जंग में सर्च अभियान चलाया जा रहा था, जहां IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो चुका है। फिलहाल घायल जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल जवान की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
31 मार्च तक का डेड लाइन जारी किया गया
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा 31 मार्च 2026 का डेड लाइन जारी किया गया था। इसी कड़ी में देखा जाए तो झारखंड में लगभग सारे जगहों से नक्सलियों का सफाया कर दिया गया हैं। इंटेल सोर्स की मानें तो वर्तमान में 40 की संख्या में सारंडा में नक्सली छिपे हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान अपनी घेराबंदी लगातार तेज कर रहे हैं। सूचना है कि इस घेराबंदी के कारण नक्सलियों तक राशन और जरूरत के सामान नहीं पहुंच रहे हैं, जिस के चलते एक करोड़ के ईनामी नक्सली मिसिर बेसरा जल्द ही सरेंडर कर मुख्यधारा में वापस आ सकते है।
Update: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी(IED) विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल जिसकी पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है उनको रांची लाया गया है। रांची के राज अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि यह विस्फोट नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई थी।












