Jharkhand News: पाकुड़ जिले में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा गांव के पास खेत में पड़े शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।
बताया जा रहा है कि सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर आसपास के गांवों में फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Jharkhand News: मौके से शराब की बोतलें और सिगरेट बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास से कुछ सामान भी बरामद किया। मौके से शराब की बोतलें और सिगरेट का पैकेट मिलने की भी बात सामने आई है, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक फिलहाल शव की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक लिट्टीपाड़ा क्षेत्र के सरसा गांव का रहने वाला मनोहर मंडल हो सकता है।











