रांची/आसनसोल: होली के मौके पर बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Indian Railways ने झारखंड से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण होली Special Train के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार एक स्पेशल ट्रेन डानकुनी से पटना के बीच और दूसरी कोलकाता से लालकुआं के बीच चलाई जाएगी, जो पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
डानकुनी–पटना होली स्पेशल: झारखंड के यात्रियों को बड़ी राहत
03035 डानकुनी – पटना होली स्पेशल
यह ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
03036 पटना – डानकुनी होली स्पेशल
यह ट्रेन 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से 16:15 बजे खुलेगी और अगले दिन 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इससे झारखंड के हजारों यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी।
ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कोलकाता–लालकुआं स्पेशल ट्रेन भी झारखंड होकर गुजरेगी
रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
05060 लालकुआं – कोलकाता स्पेशल
यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच चार ट्रिप लगाएगी। प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से 13:35 बजे रवाना होकर अगले दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
05059 कोलकाता – लालकुआं स्पेशल
यह ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च के बीच चार ट्रिप लगाएगी। हर शनिवार को कोलकाता से 05:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
यह ट्रेन भी दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
झारखंड के यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट का फायदा
होली के दौरान ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहती है, जिससे वेटिंग टिकट की समस्या आम हो जाती है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से झारखंड के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और घर वापसी में परेशानी नहीं होगी।
यात्री टिकट बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in पर विजिट कर सकते हैं।












