Jharkhand News: धनबाद थाना क्षेत्र के झाड़ूडीह इलाके में गुरुवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह देवेंद्र सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं, वहीं आरोपी के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
Read More- Jharkhand News: स्कूटी में घूम कर करते थे नशे का कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा
Jharkhand News: हंगामा और तोड़फोड़ करने पर चली गोली
बताया जाता है कि देवेंद्र सिंह उसी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। गुरुवार की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। नशे की हालत में उसने अपार्टमेंट परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश झा ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोप है कि देवेंद्र सिंह ने रिवॉल्वर निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली राजेश झा के बाईं आंख के पास से निकल गई, जिससे वे घायल हो गए, हालांकि उनकी जान बच गई।
Read More- Breaking News: देवघर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ लालगढ़
Jharkhand News: घटना के बाद से आरोपी फरार
घटना की चश्मदीद गवाह राजेश झा की पत्नी कंचन झा ने बताया कि देवेंद्र सिंह आए दिन शराब के नशे में उत्पात मचाता है। गुरुवार की रात भी उसने जमकर हंगामा किया। जब उनके पति ने विरोध किया, तो देवेंद्र सिंह ने उन पर रिवॉल्वर तानकर फायरिंग कर दी।
Read More- Jharkhand News: पति पत्नी और वो! प्यार में पागल महिला ने कर दी हद पार, सनसनीखेज खुलासा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपार्टमेंट परिसर में खड़ी लग्जरी कारों पर भी गोली लगने के निशान पाए हैं, जबकि एक कार का शीशा पूरी तरह टूटा हुआ मिला है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









