Jharkhand News: दुनिया जब नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटी थी और आतिशबाजी के शोर में खुशियां मना रही थी, ठीक उसी वक्त राजधानी रांची के एक घर में खुशियों का दीया हमेशा के लिए बुझ गया। बिरसा चौक के लंका कॉलोनी निवासी विवेक कुमार तिर्की के लिए 1 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला था पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जन्मदिन के दिन ही उसकी एक सड़क हादसे मेें दर्दनाक मौत हो गई।
Read More- Jharkhand News: सलोनी मर्डर मिस्ट्री! पति फरार, घर से महिला का शव मिलने से मची सनसनी
Jharkhand News: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं
एक गरीब ऑटो-रिक्शा चालक फूलचंद तिर्की का इकलौता बेटा विवेक, 31 दिसंबर की रात अपने जन्मदिन का केक खरीदने और स्कूटी में तेल भरवाने के लिए घर से निकला था। बिरसा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार मौत बनकर आई। ड्राइवर की एक छोटी सी लापरवाही ने विवेक को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। कार ने युवक को कुचल डाला।

Read More- Jharkhand News: जेसीबी से खुदवाई मौत की कब्र: प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने रची ये खौफनाक साजिश
Jharkhand News: सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों ने उस खौफनाक मंजर को कैद किया है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक भी घबरा गया और कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल विवेक ने अस्पताल में एक दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार 1 जनवरी की रात जिस दिन उसे अपना जन्मदिन मनाना था, उसने आखिरी सांस ली।
Jharkhand News: परिजनोें ने लगाई न्याय की गुहार
विवेक अपने पिता का न केवल इकलौता बेटा था, बल्कि बुढ़ापे की लाठी भी था। घटना के बाद फूलचंद तिर्की और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनका बेटा केक लेने गया था, लेकिन घर उसका बेजान शरीर लौटा। शुक्रवार को परिजनों और मोहल्ले वालों ने जगन्नाथपुर थाने पहुंचकर पुलिस से आरोपी ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
https://youtube.com/shorts/bwijzjGaykg












