Jharkhand News: झारखण्ड विधानसभा में ईरान युद्धपोत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जहां विपक्ष ने सत्ता पक्ष के बयान को भारत का अपमान बताया, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि कौन से इज़्ज़त कि बात की जा रही है। जिसने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए वो आज इज्जत की बात करते हैं।
Jharkhand News: बेतुका बयान देकर भारत का अपमान किया जा रहा है-नवीन जायसवाल
दरअसल यह हंगामा ईरान के युद्धपोत को अमेरिका के द्वारा निशाना बनाये जाने को लेकर शुरू हुआ। इस बयान पर बीजेपी विधायक नविन जायसवाल ने कहा कि इरान का युद्धपोत श्रीलंका के सीमा में मारा गया। वह भारतीय क्षेत्र में नहीं है ऐसे बेतुका बयान देकर भारत का अपमान किया जा रहा है।
इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि भारत के मान सम्मान की बात कर रहे है। जिसे केंद्र सरकार ने अपमानित कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुटने टेक दिया। अमेरिका के सामने खुद को झुका दिया है और केंद्र सरकार ने भारत का अपमान किया है।
इस बयान के बाद सदन में विपक्षी विधायक ने वेल में पहुंच कर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को 12.50 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।












