Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। पार्षद और मेयर पद के नामांकन के लिए 4 फरवरी अंतिम दिन था। आज 6 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, बीते गुरुवार को यानी 5 फरवरी को निर्वाची पदाधिकारियों ने दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की। जिसके बाद कुल 424 आवेदन को रद्द कर दिया गया है। इनमें से 76 नगर निगमों के महापौर और नगर परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र थे। और 348 नामांकन पत्र नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के वार्ड पार्षदों के लिए दाखिल थे।
6,555 प्रत्याशी में 3,229 महिलाएं शामिल
Jharkhand Nikay Chunav: इस जांच के बाद अब कुल 6,555 प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। इनमें 598 प्रत्याशी मेयर और अध्यक्ष पद के हैं, जबकि 5,957 प्रत्याशी वार्ड पार्षद चुनाव के हैं। बता दें, 6,555 प्रत्याशी में 3,229 महिलाएं हैं। मालूम हो कि, आज शाम तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। जिसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
Jharkhand Nikay Chunav: जांच के बाद इतने प्रत्याशियों का नामांकन रद्द
| पद | कुल नामांकन | रद्द नामांकन | चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशी |
| महापौर/अध्यक्ष | 674 | 76 | 598 |
| वार्ड पार्षद | 6,305 | 348 | 5,957 |
| कुल | 6,979 | 424 | 6,555 |
जांच के बाद महिलाओं की स्थिति
| पद | कुल नामांकन | रद्द नामांकन | चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशी |
| महापौर / अध्यक्ष | 283 | 32 | 251 |
| वार्ड पार्षद | 3,179 | 201 | 2,978 |
| कुल | 3,462 | 233 | 3,229 |












