रांची। झारखंड में हुए सभी 48 नगर निकाय चुनाव का Result घोषित करने के लिए 27 फरवरी को मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से राज्यभर के 25 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा नजर राजधानी रांची के Result पर टिकी हुई है।
मतगणना झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में कराई जा रही है। 23 फरवरी को बैलेट पेपर से हुए मतदान के बाद अब वार्ड पार्षद, अध्यक्ष और मेयर पद के Result सामने आ रहे हैं।
Ranchi Result 2026: सुकहरूटू ट्रांसपोर्ट नगर में काउंटिंग
रांची नगर निगम के लिए मतगणना केंद्र सुकहरूटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बनाया गया है। यहां फिलहाल पहले राउंड की मतगणना की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, आज पूरे दिन में अधिकतम तीन राउंड की ही मतगणना कराई जा सकती है। ऐसे में Ranchi Result देर शाम तक और स्पष्ट हो सकता है।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं:
- चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरों से निगरानी
- भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती
- पुलिस के आला अधिकारियों की नियुक्ति
- प्रवेश द्वार पर सख्त जांच
प्रशासन का दावा है कि मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है।
प्रत्याशी समर्थकों के साथ पहुंचे
मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंच रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से केवल अधिकृत एजेंटों और अधिकारियों को ही काउंटिंग हॉल के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। बाहर समर्थकों की हलचल और नतीजों को लेकर उत्सुकता साफ देखी जा सकती है।
Jharkhand Nikay Result 2026: राज्यभर में स्थिति
राज्य के 48 निकायों — 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत — के Result के लिए मतगणना जारी है। कई जिलों से वार्ड स्तर के Result आने शुरू हो चुके हैं, जबकि मेयर और अध्यक्ष पद के रुझान धीरे-धीरे स्पष्ट होंगे।
रांची नगर निगम का Result राजनीतिक रूप से सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि राजधानी की सत्ता पर कब्जा पूरे राज्य की शहरी राजनीति को प्रभावित करता है।
Live Result और हर राउंड की अपडेट के लिए जुड़े रहें।












