Jharkhand Police: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी के उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे “कट कमीशन वाली सरकार” करार दिया है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
Jharkhand Police: केन्द्र सरकार ने 2,454 करोड़ रुपये दिए
उन्होंने कहा कि झारखंड का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था और आज पीएम मोदी उसी सोच के साथ गांवों के विकास पर जोर दे रहे हैं। उनके मुताबिक, केंद्र सरकार ने झारखंड को गांवों के विकास के लिए 2,454 करोड़ रुपये दिए हैं, जो पंचायतों के जरिए खर्च किए जाएंगे।
Read More- Sarkari Naukri: करेंसी नोट छापने वाली प्रेस में 534 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
शाही ने आरोप लगाया कि हर पंचायत को करीब 52 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन राज्य में “कट कमीशन” के चलते यह पैसा सही तरीके से खर्च नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि मंत्री, बिचौलिये और अधिकारी मिलकर योजनाओं को प्रभावित कर रहे हैं।
Jharkhand Police: विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सकती है
वहीं हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सकती हैं। उन्होंने पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसे “अबुआ आवास” के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
शाही ने मांग की कि केंद्र से मिली राशि का सही उपयोग हो और गांवों का वास्तविक विकास जमीन पर दिखे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








