Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की सरगर्मी के बीच राज्य के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कथित अपमान को लेकर चल रही बहस पर कहा कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
मीडिया को संबोधित करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि चुनावी माहौल वाले राज्यों में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अनावश्यक विवाद पैदा हो सकते हैं।
Jharkhand Politics: अपने फैसले पर फिर से विचार करें नीतीश कुमार-इरफान अंसारी
मंत्री ने बिहार की राजनीति पर भी टिप्पणी की और नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के बड़े नेता हैं और अगर वे राज्य की राजनीति छोड़कर राज्यसभा जाते हैं तो इससे मतदाताओं में निराशा पैदा हो सकती है। उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने फैसले पर फिर से विचार करें और राज्य का नेतृत्व जारी रखें।
इस बीच मंत्री ने हाल ही में क्रिकेट विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई भी दी और वहीं सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के धमाकेदार प्रदर्शन की सराहना भी की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








