रविवार, जुलाई 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

Jharkhand Politics: बाहरी चेहरों के भरोसे चल रही BJP, खो चुकी है अपनी आत्मा-जेएमएम का बड़ा पलटवार

अप्रैल 6, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
Jharkhand Politics: बाहरी चेहरों के भरोसे चल रही BJP, खो चुकी है अपनी आत्मा-जेएमएम का बड़ा पलटवार
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand Politics: भाजपा के स्थापना दिवस पर दिए गए बयानों को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो की ओर से महासचिव विनोद पांडेय ने तीखा राजनीतिक पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा अपना स्थापना दिवस मना रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि भाजपा विश्व की सबसे धनी, संसाधनों से परिपूर्ण पार्टी – स्वाभाविक है कि जश्न भी भव्य होगा।

आज उनके एक बुद्धिजीवी वृद्ध नेता ने कहा: “यह देखकर सच में दुख होता है कि जिस पार्टी की ताकत कभी उसके समर्पित कार्यकर्ता और जमीन से जुड़े नेता हुआ करते थे, आज वही लोग हाशिए पर धकेल दिए गए हैं। आज भाजपा में विचारधारा से ज्यादा “आयातित चेहरे” हावी होते जा रहे हैं। बाहर से आए लोग शीर्ष पर बैठाए जा रहे हैं, और जिन्होंने सालों तक पार्टी को खड़ा किया – उनकी आवाज़ दबाई जा रही है।

Jharkhand Politics: बीजेपी ने वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया

अपने ही दल के पूर्व मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर देना-यह सिर्फ भूल नहीं, बल्कि सोच में आए बदलाव का संकेत है”। तो – सवाल यह है कि क्या एक राजनीतिक दल सिर्फ संसाधनों और प्रचार से मजबूत होता है? या फिर उसकी असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं, उसके मूल सिद्धांतों और उसकी आंतरिक लोकतांत्रिक संस्कृति में होती है? दुर्भाग्य से, आज जो तस्वीर दिख रही है, उसमें समर्पण की जगह अवसरवाद और संगठन की जगह केंद्रीकरण ने ले ली है। बाहरी प्रभावों ने पार्टी की जड़ों को कमजोर कर दिया है लोकतंत्र में दल सिर्फ चुनाव जीतने का माध्यम नहीं होते, बल्कि विचार और विश्वास का मंच होते हैं। जब वही मंच अपने ही लोगों के लिए संकुचित हो जाए, तो जश्न भले भव्य हो-पर आत्मा कहीं खो जाती है।

विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं के भाषण पूरी तरह से आत्मप्रशंसा से भरा है। जमीनी सच्चाई इससे अलग है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और राज्य में विकास की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दूसरों पर हंसने से पहले भाजपा को अपने वादों का हिसाब देना चाहिए। जनता अब भावनात्मक भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस काम से जवाब चाहती है।

विनोद पांडेय ने कहा अन्य दलों पर टिप्पणी करना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है, लेकिन इससे जनता के असली मुद्दे नहीं छिपाए जा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों के कारण आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा, देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है और युवाओं के लिए रोज के अवसर सीमित हुए हैं।

झामुमो महासचिव ने कहा कि झारखंड में हमारी सरकार जनहित और स्थानीय मुद्दों पर काम कर रही है। हम जनता के अधिकार, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध हैं, जबकि भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए बयानबाजी कर रही है।

Related Posts

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.
रांची Ranchi

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026
Jharkhand Monsoon Health Alert
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां

जुलाई 12, 2026
Jharkhand voter list SIR 2026
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand Voter List SIR 2026: शुद्धिकरण के लिए 14 जुलाई को सभी बूथों पर होगी दूसरी बैठक, जानें पूरा प्लान

जुलाई 12, 2026
Next Post

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान को ‘वेटरन्स इंडिया’ द्वारा झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया

रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य

रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026

Ram Mandir दानपात्र चोरी: 40 दिनों तक चलता रहा खेल, अब CCTV से खुल गई पूरी साजिश

Bharat Tiwari Encounter: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मां आशा देवी भी पहुंचीं; परिवार ने रखीं 5 बड़ी मांगें

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

COVID-19 Alert: 4 साल बाद कोविड से 2 मौतें 8 एक्टिव केस क्या देश में फिर लागू होंगी पाबंदियां?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra