Jharkhand Politics: झारखंड में पंचायत फंड को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सतीश पॉल मुंजनी ने भानू प्रताप शाही के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बताया है।
Jharkhand Politics: भ्रम फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है बीजेपी
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का मकसद पंचायतों का विकास नहीं, बल्कि भ्रम फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र से मिलने वाला फंड कोई एहसान नहीं, बल्कि राज्यों का संवैधानिक अधिकार है।
Read More- Bokaro Treasury Scam मामले में नया खुलासा, सिर्फ 3 नहीं इतने करोड़ रुपए की हुई थी हेराफेरी
मुनजनी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि “कट-कमीशन” की राजनीति खुद भाजपा की देन है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के कई राज्यों में योजनाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
Jharkhand Politics: पंचायत प्रतिनिधियों को भड़काना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भड़काना भाजपा की पुरानी रणनीति रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होता है। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा बार-बार आरोप लगाती है, लेकिन अब तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई है।
Read More- Sarkari Naukri: करेंसी नोट छापने वाली प्रेस में 534 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
कांग्रेस ने भरोसा दिलाया कि पंचायतों के विकास के लिए आने वाले हर रुपये का पारदर्शी तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा और झारखंड के विकास में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








