Jharkhand Politics: नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट के द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया। इसी दौरान आज कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय के समक्ष भी जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जोरदार हमला बोला है।
उन्होने कहा कि यह विरोध नहीं, बल्कि हताशा की अभिव्यक्ति है। बाबूलाल ने साफ कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर तथ्यों से ध्यान भटकाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है।
मरांडी ने कहा कि अदालत के हालिया आदेश को कांग्रेस जिस तरह पेश कर रही है, वह जनता को भ्रमित करने जैसा है। उन्होंने दावा किया कि मामले में सुनवाई जारी रखने की बात कही गई है और इसे किसी तरह की राहत नहीं माना जा सकता। उनका कहना था कि यह प्रकरण गंभीर आरोपों से जुड़ा है और न्यायिक प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
Jharkhand Politics: अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर अदालतों के फैसलों पर सवाल उठाती रही है और अब एक बार फिर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।
Read More-Jharkhand News: रामगढ़ में मातम की रात-जंगली हाथियों का खूनी तांडव: 4 जिंदगियां खत्म
कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन जिस तरह पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंचे, वह प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









