Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जमुआ की भाजपा विधायक मंजू कुमारी और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार की मुलाकात के दौरान कथित व्यवहार को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी नाराजगी जताई है।
Jharkhand Politics: लोकतंत्र में बढ़ते अहंकार और व्यवस्था की खराब
मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि सामने आई तस्वीर लोकतंत्र में बढ़ते अहंकार और व्यवस्था की खराब स्थिति को दिखाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जैसे वह कोई आम फरियादी हो।
Read More- Big Breaking: वृंदावन में बड़ा हादसा-यमुना नदी में पर्यटकों से भरा स्टीमर पलटा, 8 की मौत कई लापता
Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में हस्तक्षेप
उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों को सम्मान देते हैं, तो राज्य के अधिकारी किस आधार पर जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं।
Read More- Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च, यूनिक फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
मरांडी ने यह भी कहा कि जो अधिकारी विधायक की गरिमा नहीं समझता, वह आम जनता का सम्मान कैसे करेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।












